कोरोना वायरस के कारण जो बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं जुटेगी भीड़

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 17, 2020

वाशिंगटन।अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन और नवनिर्वाचित उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन करने वाली समिति ने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना वायरस के मद्देनजर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल न हों। बाइडन की अपनी आयोजन समिति ने इससे पहले घोषणा की थी कि शपथ ग्रहण समारोह 20 जनवरी को कैपिटोल बिल्डिंग के बाहर आयोजित होगा। वहीं शपथ ग्रहण समारोह से संबंधित ज्वाइंट कांग्रेशनल कमेटी ने कहा है कि कोविड-19 से संबंधित एहतियातों की वजह से कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों की संख्या में बड़ी कमी की जाएगी। 

प्रमुख खबरें

Special Date पर पाएं बेहद Glamorous लुक, ट्राय करें ये लेटेस्ट Heart Print Dress डिजाइंस

“जेवर से विश्व बाजार तक उत्तर प्रदेश की नई उड़ान, कार्गो सेवाओं का शुभारंभ प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि”

सनातन व नारी सम्मान पर बड़ी लकीर खींचते योगी आदित्यनाथ

Congress का Amit Shah पर बड़ा हमला: लोकतंत्र बर्बाद कर रहे, MPs तोड़ने में जुटे