जम्मू-कश्मीर के रामबन में सीआरपीएफ की बस में लगाी आग, कोई हताहत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2024

रामबन। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की बस में तकनीकी खराबी के कारण आग लग गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बस श्रीनगर से जम्मू जा रही थी और इसमें सवार जवान सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ के काफिले की बस में दोपहर को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैटरी चश्मा के निकट आग लग गई। 

इसे भी पढ़ें: नागपुर के निकट कारखाने में हुए विस्फोट में छह लोगों की मौत, तीन घायल

अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और कोई हताहत नहीं हुआ है। वाहन को थोड़ा बहुत नुकसान हुआ है। रामबन के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विजय कोतवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आग इंजन की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। उन्होंने कहा, बस में सवार सीआरपीएफ जवान सुरक्षित हैं।

प्रमुख खबरें

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court और High Court से बड़ी राहत

जामनगर में HADR अभ्यास सहायता सेतु शुरू, Quad की कार्यस्तरीय बैठक भी आयोजित

NDMC दिल्ली के तीन प्रमुख पार्कों में शुरू करेगी पांच प्रकृति कैफे, मिली मंजूरी

मनीला में Quad Summit: वैश्विक तनाव के बीच शांति और स्थिरता की जरूरत, PM Modi ने दिया जोर