छत्तीसगढ़ के सुकमा में CRPF कैंप में जवान ने अपने ही साथियों पर की गोलीबारी, चार की गई जान, 3 घायल

By रेनू तिवारी | Nov 08, 2021

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने अपने साथियों पर चलाई गोली, चार जवानों की मौत, तीन अन्य घायल। छत्तीसगढ़ के सुकमा क्षेत्र में फ्रेट्रिकाइड की एक चौंकाने वाली घटना में, सीआरपीएफ के एक जवान ने अपने सहयोगियों पर गोलियां चला दीं, जिसमें चार की मौत हो गई और कम से कम 4 अन्य घायल हो गए। मकसद का अभी पता नहीं चल पाया है।

इसे भी पढ़ें: नोटबंदी के पांच साल बाद डिजिटल भुगतान के साथ चलन में नोट भी बढ़े 

पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी ने बताया कि यह घटना राज्य की राजधानी रायपुर से करीब 400 किलोमीटर दूर जिले के लिंगमपल्ली गांव में सीआरपीएफ की 50वीं बटालियन के शिविर में तड़के करीब साढ़े तीन बजे हुई। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार एक जवान ने अपने सर्विस हथियार एके-47 राइफल से अपने साथियों पर गोलियां चला दीं। उन्होंने कहा कि जवान को तुरंत पकड़ लिया गया और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल कर्मियों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मरने वालों में कांस्टेबल धनजी, कांस्टेबल राजीव मंडल और कांस्टेबल राजमणि कुमार यादव है। घायलों की पहचान जवान धनंजय केआर सिंह, कांस्टेबल धर्मेंद्र केआर, कांस्टेबल धर्मात्मा कुमार और कांस्टेबल मलाया रंजन महाराणा के रूप में हुई है। 

प्रमुख खबरें

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन

Shubman Gill और Jasprit Bumrah को New Zealand के खिलाफ आखिरी दो ODI में मिल सकता है आराम

एशियाई खेलों में Lovlina Borgohain और नरेंद्र बेरवाल को क्वार्टर फाइनल में सीधी एंट्री

ग्वालियर TMZ के लिए 24 कंपनियों ने दिए ₹5500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: Jyotiraditya Scindia