छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सीआरपीएफ कांस्टेबल ने आत्महत्या की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2025

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के नैमेड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिनगाचल गांव में स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 22वीं वाहिनी में पदस्थ आरक्षक पप्पू यादव ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में जानकारी मिली है कि पप्पू यादव मंगलवार को छुटटी से वापस आया था और उसने बुधवार सुबह लगभग पांच बजे अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।

अधिकारियों ने बताया कि गोली की आवाज सुनने के बाद जब शिविर के अन्य जवान वहां पहुंचे तब उन्होंने देखा कि यादव खून से लथपथ पड़ा है। बाद में इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई।

उन्होंने बताया कि यादव बिहार के भोजपुर जिले का निवासी था। उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

लंबे और घने बालों के लिए चमत्कार है कम नहीं यह नुस्खा! हेयर्स में अप्लाई करें नारियल तेल और प्याज का रस, पाएं मजबूत बाल

United States: ट्रंप ने ग्रीन कार्ड लॉटरी कार्यक्रम को स्थगित किया

Pete Davidson अब बन गए हैं डैडी कूल, Elsie Hewitt के साथ किया अपनी नन्ही परी का स्वागत

भारत जर्सी पहन बहरीन में खेले पाक खिलाड़ी उबैदुल्लाह, पाक कबड्डी महासंघ की आपात बैठक, नियमों के उल्लंघन पर एक्शन तय