Jammu-Kashmir में सीमा से सटे गांवों के लोगों को CRPF दे रही है हथियार चलाने का प्रशिक्षण

By नीरज कुमार दुबे | Mar 29, 2023

जम्मू-कश्मीर के हालात में पहले की अपेक्षा काफी सुधार आया है लेकिन अब भी कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जो काफी संवेदनशील माने जाते हैं। जैसे एलओसी से सटे राजौरी जिले में कई ऐसे गांव हैं जहां आतंक का खतरा बना रहता है। इस साल जनवरी महीने में राजौरी के एक गांव डांगरी में हमला हुआ था। उसके बाद से सुरक्षा बलों की संख्या यहां बढ़ाई गयी है लेकिन गांव वालों के मन में व्याप्त भय को देखते हुए सीआरपीएफ ने एक अभिनव पहल करते हुए स्थानीय ग्रामीणों को हथियार चलाने का प्रशिक्षण देना शुरू किया जिसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं। स्थानीय लोग बड़ी संख्या में सीआरपीएफ के प्रशिक्षण सत्र में शामिल होते हैं और हथियार चलाना सीखने के बाद उनका आत्मविश्वास बढ़ा है जिसके चलते वह सिर्फ अपने गांवों की ही नहीं बल्कि देश की सुरक्षा करने के लिए तैयार हैं।

प्रमुख खबरें

Asian Games Wrestling: Nitesh Siwach ने जीता ऐतिहासिक रजत पदक

भारतीय पायलट पर कुल्हाड़ी से हुआ था हमला! वो फ्लाईदुबई के कॉकपिट में आई कैसे?

Rejinagar Bypoll में BJP का समर्थन करेंगे अल्पसंख्यक, Suvendu Adhikari ने किया दावा

Tawang में एक नवंबर से श्रद्धालु कर सकेंगे भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन