Manipur के Senapati जिले में गोलीबारी से CRPF जवान घायल, कई घरों में आग लगाई गई

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 24, 2026

मणिपुर के सेनापति ज़िले में सोमवार को दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया और कई घरों में आगजनी भी की गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़कें जाम कर दीं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसे सेनापति जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।” अधिकारी ने बताया कि सेनापति में आगजनी की घटनाओं के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। स्थानीय लोग सेनापति गेट पर जमा हो गए और उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग-दो पर टायर आदि जलाए, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। उन्होंने कहा, “स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।” ताफू कुकी ग्राम प्राधिकरण ने एक बयान में संपत्ति के नुकसान की कड़ी निंदा की और दोषियों की पहचान 24 घंटे के भीतर किए जाने की मांग की।

मई 2023 से मैइती और कुकी-ज़ो समुदायों के बीच जारी जातीय संघर्ष में 260 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

प्रमुख खबरें

Karnataka: Dalit Funds Scam पर सियासी संग्राम तेज, BJP का Nagendra के इस्तीफे तक धरना

Odisha Vigilance का एक्शन: 3 करोड़ के गबन आरोपी राजस्व कर्मी के ठिकानों पर छापे

Chirag Paswan ने Reservation को बताया संवैधानिक अधिकार, बोले: दुनिया की कोई ताकत इसे खत्म नहीं कर सकती

N Biren Singh पहुंचे Delhi, Manipur के मौजूदा हालात पर BJP केंद्रीय नेतृत्व से होगी चर्चा