छत्तीसगढ़ के सुकमा में CRPF अधिकारी ने सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2020

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सहायक उप निरीक्षक ने अपनी सर्विस रायफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जिले के गादीरास थाना परिसर में सीआरपीएफ के दूसरी बटालियन के सहायक उप निरीक्षक के शिवानंद (49) ने अपनी सर्विस राइफल एके 47 से खुद को गोली मार ली है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि थाना परिसर स्थित बैरक में सीआरपीएफ के जवानों को आज सुबह अचानक गोली चलने की आवाज आई। इसके बाद वे शिवानंद के बैरक की ओर भागे। वहां उन्होंने शिवानंद को मृत पाया। 

प्रमुख खबरें

कभी जनसभा से भीड़ को दूर रखने के लिए कांग्रेस ने उठाया था ऐसा कदम, अगले दिन की हेडलाइन बनी- फिर भी बाबूजी बॉबी से जीत गए!

CEC ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग, सुरिंदर चौधरी ने दिल्ली में पाबंदियों पर उठाए सवाल

Flydubai Flight में Captain Smit Machchhar पर हमला मामले की जाँच NIA ने संभाली, अब सामने आयेगा साजिश का पूरा सच

Love Horoscope For 10 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 10 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन