कश्मीर में आतंकियों की नापाक हरकत, छुट्टी में गए CRPF के जवान की गोली मारकर हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 13, 2022

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को आतंकवादियों ने छुट्टी पर गए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, शाम करीब सात बजकर 35 मिनट पर आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के चेक छोटीपोरा इलाके में सीआरपीएफ के जवान मुख्तार अहमद पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। मुख्तार उस समय अपने घर पर ही थे। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल मुख्तार अहमद को शोपियां के जिला अस्पताल ले जाया गयाजहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीआरपीएफ का जवान छुट्टी पर था और अपने घर आया हुआ था। उन्होंने कहा कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है।

प्रमुख खबरें

England T20I हार के बाद Gautam Gambhir और Shreyas Iyer पर संकट, BCCI करेगा समीक्षा

Karur Tragedy: जिस हादसे ने हिला दी थी TVK की नींव, अब CM Vijay बनकर मरहम लगाने लौटे

बंगाल संकट के बीच Mamata Banerjee का BJP पर बड़ा हमला: मुझे चुप कराने के लिए मेरी जान लेनी होगी

अयोध्या में सपा-कांग्रेस पर बरसे CM योगी, पूछा- हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप क्यों कराया था?