श्रीनगर में CRPF जवानों पर आतंकवादियों ने फेंका ग्रेनेड, कई वाहन क्षतिग्रस्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2020

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के कवदारा इलाके में संदिग्ध आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के जवानों पर शनिवार को एक ग्रेनेड फेंका जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने बताया कि इस दौरान किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर के अंदरूनी इलाके में कवदारा में तैनात सीआरपीएफ कर्मियों को निशाना बनाकर आतंकवादियों ने दोपहर को ग्रेनेड फेंका।

उन्होंने बताया कि इस दौरान कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के तत्काल बाद इलाके की घेरेबंदी कर दी गई और इस मामले में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिली है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर