26 October, 2026 Stock Market Updates: क्रूड ऑयल की मार से गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स133 अंक टूटकर

By अभिनय आकाश | Oct 26, 2026

26 अक्टूबर, 2026 को भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक, सेंसेक्स और निफ्टी, गिरावट के साथ खुले। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत स्थिति को लेकर अनिश्चितता ने निवेशकों के सेंटिमेंट पर नकारात्मक प्रभाव डाला। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 133.79 अंक या 0.18 प्रतिशत गिरकर 72,990.04 पर खुला, जबकि निफ्टी 75.60 अंक गिरकर 22,524.40 पर खुला। पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 73,123.83 और निफ्टी 50 22,600 पर बंद हुआ था। इसी तरह, व्यापक सूचकांकों में भी शुरुआती सत्र में मिला-जुला रुख देखने को मिला। बीएसई मिडकैप सेलेक्ट इंडेक्स 109.17 अंक गिरा, जबकि बीएसई स्मॉलकैप सेलेक्ट इंडेक्स 63.88 अंक या 0.77 प्रतिशत गिरकर 8,251.52 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स बाजार में कोटक बैंक, सन फार्मा, एक्सिस बैंक, आईटीसीएस और टाटा स्टील के शेयरों में तेजी देखी गई। शुरुआती कारोबार में कोटक बैंक के शेयरों में 2.77 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। वहीं, इंफोसिस, एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एनटीपीसी के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। इंफोसिस के शेयर में 3.07 प्रतिशत की गिरावट आई। शुरुआती कारोबार में बाजार का रुख नकारात्मक रहा। एनएसई पर 1,841 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 908 शेयरों में बढ़त हुई। 123 शेयर अपरिवर्तित रहे। 
गिफ्ट निफ्टी ने क्या संकेत दिया?

आज एशियाई बाज़ार

तेल की ऊंची कीमतों के चलते एशियाई शेयर बाज़ारों में सतर्कता का माहौल रहा। जापान का निक्केई 225 सूचकांक 318.16 अंक या 0.51 प्रतिशत गिरकर 62,375 पर आ गया। हालांकि, हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 91.63 अंक या 0.40 प्रतिशत बढ़ा। वहीं दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक 51.46 अंक या 0.93 प्रतिशत गिर गया। शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक 6.56 अंक या 0.1.8 प्रतिशत नीचे रहा।

प्रमुख खबरें

UP Election: कांग्रेस ने 200 सीटों वाले पोस्टरों से किया किनारा, कहा- सपा के साथ गठबंधन पूरी तरह मजबूत

Judicial Officers की रिटायरमेंट उम्र 62 वर्ष करने पर 14 राज्य सहमत, Supreme Court ने जताया संतोष

महान मुख्यमंत्री ने 600 करोड़ रुपये...कुमारस्वामी ने CM डीके शिवकुमार पर गंभीर आरोप लगाए

अमित शाह पर विवादित टिप्पणी, कोर्ट ने राहुल गांधी पर दिया बड़ा फैसला