Crude Oil में उछाल, WTI 100 डॉलर और Brent 105 डॉलर प्रति बैरल के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 10, 2026

अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म होने के कोई संकेत नहीं मिलने के बीच अमेरिकी कच्चे तेल की कीमत बृहस्पतिवार को मई के बाद पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड की कीमत भी 105 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चली गई। अमेरिकी कच्चे तेल का प्रमुख बेंचमार्क वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) है, जबकि ब्रेंट को वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमत के प्रमुख मानक के रूप में देखा जाता है।

इस बीच, अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट के संकेत मिले। एसएंडपी 500 के वायदा कारोबार में 0.5 प्रतिशत और नैस्डैक में 1.1 प्रतिशत की गिरावट रही। एक रिपोर्ट में बताया गया कि अमेरिका में थोक स्तर पर मुद्रास्फीति अब भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई है।

उधर, यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ईसीबी) ने यूरोपीय संघ में मुद्रास्फीति पर काबू पाने के प्रयासों के तहत अपनी नीतिगत ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की। इसके बाद यूरोप के शेयर बाजारों में भी गिरावट रही। जर्मनी का डैक्स सूचकांक 0.7 प्रतिशत नीचे रहा।

एशिया के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि, भारत और जापान के बाजार इसके अपवाद रहा।

प्रमुख खबरें

J&K में शहीद हुए दो SPO के शव डंपर में घर लाये जाने पर भड़क गईं BJP MLA Shagun Parihar, अफसरों को जमकर लगाई लताड़

28 साल के Jaden Smith और 82 साल की Michele Lamy की डेटिंग की सच या अफवाह? जानिए वायरल तस्वीरों की असली सच्चाई

कर्नाटक में Kumar Krupa अतिथि गृह बना मुख्यमंत्री का आवास, नया नाम ‘गंगा’

Organic Food की समझ सिर्फ सर्टिफिकेशन लेबल तक सीमित नहीं, शोध में हुआ खुलासा