Ukraine-Russia War Breaking: रूस ने यूक्रेन का एयरबेस और सैन्य अड्डा उड़ाया, जवाब में यूक्रेन ने कहा- पीठ नहीं दिखाएंगे

By निधि अविनाश | Feb 24, 2022

रूस और यूक्रेन में जंग की शुरूआत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन की राजधानी कीव समते कई अलग-अलग जगहों पर धमाके सुने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि, कीव पर क्रूज और बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला हुआ है।कीव के अलावा यूक्रेन के खारकीव शहर में ब्लास्ट हुए है। आपको बता दें कि, गुरूवार को भी डोनेस्क में पांच धमाके हुए थे। यह वहीं 2 इलाकों में से एक ही जिसपर रूस ने एक नए देश के रूप में मान्यता दी है।

यूक्रेन पर हमले तेज तब हुए जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की घोषणा कर दी।  रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने सैन्य कारवाई की घोषणा करते हुए कहा कि, यूक्रेन में (विशेष मिलिट्री ऑपरेशन की) हमारी योजनाओं में यूक्रेन के क्षेत्र पर कब्जा करना शामिल नहीं है और जल्द से जल्द यूक्रेन की सेना हथियार डाल दे नहीं तो अंजाम भुगतना पड़ेगा। पुतिन ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, जो कोई भी हमारे साथ हस्तक्षेप करने की कोशिश करता है या हमारे लोगों के लिए खतरा पैदा करने की कोशिश करता है, उसे पता होना चाहिए कि रूस की प्रतिक्रिया तत्काल होगी और आपको ऐसे परिणामों की ओर ले जाएगी जैसा आपने अपने इतिहास में पहले कभी अनुभव नहीं किया है।

पढ़ें लाइव अपडेट

- रूस की सेना ने यूक्रेन के सैन्य हवाई अड्डों को निशाना बनाया है।

- यूक्रेन के  सैन्य हवाई अड्डों को रूस की सेना द्वारा तबाह कर दिया गया है।

-इस कारवाई के बाद यूक्रेन ने सख्ती दिखाते हुए कहा कि, वह हार नहीं मानेंगे।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने  रूसी भाषा में भावपक भाषण दिया।

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि, सरकार शांति चाहती है, लेकिन अगर हम पर हमला होता है, या हमारे देश को हमसे छीना जाता है, हमारी, हमारे बच्चों की जिंदगी छीनने की कोशिश होती है तो हम अपना बचाव करेंगे।

-रूस हमपर हमला करेगा तो हमारा चेहरा देखेगा न की पीठ।

- कीव एयरपोर्ट को खाली कराया जा रहा है।

हमलों के बीच यूक्रेन का एयरस्पेस बंद हो गया है।  

-यूक्रेन की राजधानी कीव समते कई अलग-अलग जगहों पर धमाके  

-हमलों के बीच यूक्रेन ने मार्शल लॉ लागू कर दिया है।

-यूक्रेन की राजधानी कीव एयरपोर्ट को खाली कराया जा रहा है। बिगड़ते हालात के बीच कीव एयरपोर्ट से स्टाफ और यात्रियों को निकाला गया है।

-विदेश के तीन  एयरक्राफ्ट मौजूद होने के बावजूद अब वे टेक-ऑफ नहीं कर पाए रहे है।

क्रेन की राजधानी कीव के बाद डोनेस्क, खारकीव, ओडेशा में कीई धमाके हुए।

यूक्रेन के विदेश मंत्री ने कहा कि पुतिन ने पूर्ण पैमाने पर आक्रमण करना शुरू कर दिया है।

- यूक्रेन में आपातकाल घोषित

- पुतिन ने कहा- यूक्रेन की सेना हथियार डाल दें

प्रमुख खबरें

प्रधानमंत्री मोदी और न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन की मुलाकात, हिंद-प्रशांत सहयोग को गहरा करने पर जोर

मादक पदार्थों की तस्करी के संगीन आरोपों में पूर्व अफगान जनरल अब्दुल जाहिर कादिर अमेरिका प्रत्यर्पित

FIFA World Cup 2026 | मिकेल मेरिनो फिर चमके, स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हराकर विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

श्रीनगर सरकारी मेडिकल कॉलेज में बढ़ेंगी एमबीबीएस की 50 और सीटें, एनएमसी ने दी मंजूरी