Crypto पर वैश्विक कानून बनाने की मांग, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- तुरंत ध्यान देने की जरूरत, G20 देशों ने जताई सहमति

By अभिनय आकाश | Apr 15, 2023

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जी20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों के साथ विचार-मंथन सत्र के दौरान क्रिप्टो संपत्ति से संबंधित मुद्दों पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के मुख्यालय में "मैक्रोफाइनेंशियल इम्प्लीकेशंस ऑफ क्रिप्टो एसेट्स" शीर्षक वाला सत्र हुआ और इसमें वैश्विक विशेषज्ञों ने भाग लिया। सीतारमण ने जी20 देशों के वर्तमान वार्षिक अध्यक्ष के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने अर्थव्यवस्था को नुकसान से बचाते हुए क्रिप्टो क्षेत्र को विनियमित करने के महत्व को चिन्हित किया। 

इसे भी पढ़ें: मुस्लिमों के सवाल पर निर्मला सीतारमण ने पाकिस्तान पर स्ट्राइक कर दुनिया को बड़ा संदेश दे दिया है

बता दें कि भारत सरकार क्रिप्टो संपत्तियों के नियमन को लेकर काम कर रही है और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी इस मांग को लगातार उठा रही है। वाशिंगटन में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की सालाना बैठकों के अलावा निर्मला सीतारमण भारतीय बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने समूह के सदस्य देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की बैठक की सह अध्यक्षता की है। इस बैठको क्रिपटो करेंसी और उससे जुड़ी चुनौतियों के बारे में बात की गई। 

प्रमुख खबरें

कभी जनसभा से भीड़ को दूर रखने के लिए कांग्रेस ने उठाया था ऐसा कदम, अगले दिन की हेडलाइन बनी- फिर भी बाबूजी बॉबी से जीत गए!

CEC ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग, सुरिंदर चौधरी ने दिल्ली में पाबंदियों पर उठाए सवाल

Flydubai Flight में Captain Smit Machchhar पर हमला मामले की जाँच NIA ने संभाली, अब सामने आयेगा साजिश का पूरा सच

Love Horoscope For 10 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 10 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन