क्रिस्टल पैलेस ने मैनचेस्टर सिटी को बराबरी पर रोका, मैनचेस्टर यूनाइटेड को नॉटिंघम फॉरेस्ट ने हराया

By Prabhasakshi News Desk | Dec 08, 2024

लंदन । क्रिस्टल पैलेस ने इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल में मैनचेस्टर सिटी को 2-2 की बराबरी पर रोक दिया जिससे चार बार की गत चैम्पियन के लिए खिताब का बचाव करना मुश्किल होगा।  नॉटिंघम फॉरेस्ट ने मैनचेस्टर यूनाइटेड को 3-2 से हराकर उलटफेर किया। सिटी ने बुधवार को नॉटिंघम फॉरेस्ट को हराकर सात मैचों के बाद पहली जीत दर्ज की थी लेकिन इस ड्रॉ मुकाबले के साथ उसे अंक साझा करने के लिए मजबूर होना पड़ा। सिटी की टीम मैच में दो बार पिछड़ रही थी लेकिन एर्लिंग हालैंड और रिको लुइस के गोल से टीम वापसी करने में सफल रही। क्रिस्टल पैलेस के लिए डेनियल मुनोज और मेक्सेंस लेकरोइक्स ने गोल किये।

इस ड्रॉ मैच के बाद पेप गार्डियोला की टीम तालिका में चौथे स्थान पर है और शीर्ष पर काबिज लिवरपूल से आठ अंक पीछे हैं। एस्टोन विला ने अंतिम स्थान पर मौजूद साउथेम्प्टन को 1-0 से हराया जबकि ब्रेंटफोर्ड ने न्यूकैसल के खिलाफ 4-2 से जीत हासिल की। मैनचेस्टर यूनाइटेड के खिलाफ फॉरेस्ट ने दूसरे मिनट में निकोला मिलेनकोविच के हेडर से बढ़त बनाई लेकिन रासमस होजलुंड ने यूनाइटेड के लिए बराबरी का गोल दाग दिया। मार्गन गिब्स व्हाइट और क्रिस वुड ने दूसरे हाफ में सात मिनट के अंदर दो गोल कर फॉरेस्ट को 3-1 से आगे कर दिया। ब्रूनो फर्नांडिस ने 61वें मिनट में गोल कर घरेलू टीम की वापसी करायी लेकिन यह मैच का अंतिम गोल साबित हुआ।

प्रमुख खबरें

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच ट्रेड, Liam Livingstone टीम में शामिल

Asian Champions Trophy: भारत ने Japan को 4-1 से हराकर छठी बार जीता खिताब

Harry Kane ने Bayern Munich के साथ 2029 तक बढ़ाया करार, हर हफ्ते मिलेंगे 4 लाख पाउंड

गोकुल डेरी में निदेशक नियुक्ति पर Rahul Gandhi का वार, फडणवीस ने फैसले को बताया कानून सम्मत