सीएससी मार्च 2022 तक एक लाख एलपीजी वितरण केंद्र गांवों में स्थापित करेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2021

नयी दिल्ली। सरकार की ई-सेवा डिलिवरी इकाई सीएससी एसपीवी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसकी देश भर में मार्च 2022 तक एक लाख एलपीजी वितरण केंद्र स्थापित करने की योजना है। इसमें ग्रामीण और अर्द्ध-शहरी इलाकों पर जोर होगा। सीएससी एसपीवी (साझा सेवा केंद्र विशेष उद्देश्यीय इकाई) ने कहा कि उसने तीन सरकारी तेल कंपनियों... बीपीसीएल, एचपीसीएल और आईओसी... के साथ मिलकर विभिन्न राज्यों में करीब 21,000 एलपीजी केंद्र खोले हैं।

इसे भी पढ़ें: भारत के साथ संवाद मजबूत करने, तकनीकी सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार हैं : आईएमएफ

सीएससी ने ये एलपीजी वितरण केंद्र सभी राज्यों में खोले हैं। पांच राज्यों...उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार और राजस्थान में इन केंद्रों की संख्या सर्वाधिक है। त्यागी ने कहा, ‘‘हमारा जोर ग्रामीण क्षेत्रों पर है जहां लोग अभी भी खाना पकाने के लिये लकड़ी और दूसरे प्रदूषण फैलाने वाले ईंधन पर निर्भर हैं।

इसे भी पढ़ें: P305 हादसा: 49 लोगों की मौत, 26 अब भी लापता, नौसेना का अभियान जारी

सीएससी अपने डिजिटल सेवा पोर्टल के माध्यम से लाभार्थियों को एलपीजी सिलेंडर उनके घर तक पहुंचाने में मदद करेगा।’’ सीएससी एसपीवी के सीईओ संजय कुमार राकेश ने कहा कि हम जो एलपीजी सेंटर का प्रबंधन कर रहे हैं, उसका मकसद गरीब परिवार को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराना है।

प्रमुख खबरें

दल बदलते ही Sandeep Pathak पर Action? BJP बोली- यह Kejriwal-Mann की बदले की कार्रवाई है

CBFC के पूर्व प्रमुख Prasoon Joshi को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने Prasar Bharati के नए Chairman

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ का किया शुभारंभ

Maoist ठिकाना रिकवर करने गए थे जवान, Kanker में IED ब्लास्ट ने ली 4 वीरों की जान