IPL 2026: CSK को लगा तगड़ा झटका, गंभीर Injury के बाद Ayush Mhatre का खेलना हुआ संदिग्ध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2026

युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे का चोटिल होने के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र में आगे खेलना संदिग्ध है जो चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए करारा झटका है। सीएसके के सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान 18 वर्षीय म्हात्रे की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था। इस मैच में इंपैक्ट प्लेयर के रूप में खेलने वाले म्हात्रे काफी असहज नजर आ रहे थे और उसके बाद वह लंबे समय तक क्रीज पर नहीं टिक पाए।

उसका बाहर होना हमारे लिए बहुत बड़ा नुकसान होगा क्योंकि वह बहुत अच्छी फॉर्म में है।’’ म्हात्रे ने इस सत्र में अभी तक 177.87 के स्ट्राइक रेट से 201 रन बनाए हैं। हसी ने हालांकि कहा कि यह टीम के अन्य खिलाड़ियों के लिए मौका होगा। उन्होंने कहा, ‘‘वह एक प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी है, लेकिन इससे किसी और को मौका मिलेगा।

इसलिए यह भी रोमांचक है। हमारे पास कुछ बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं जिन्हें अभी तक मौका नहीं मिल पाया है। इसलिए उनमें से किसी एक के लिए यह शानदार होगा।’’ सीएसके फिलहाल छह मैचों में दो जीत के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। पांच बार की चैंपियन टीम अपने अगले मैच में 23 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी।

प्रमुख खबरें

Justin Greaves ने रचा इतिहास: Pakistan के खिलाफ लगातार 5 Maiden Overs में झटके 5 Wickets, तोड़ा World Record

श्रीलंका दौरे के लिए Team India घोषित, Washington Sundar बाहर तो Saransh Jain को मिली पहली बार जगह

Glasgow CWG: Gyaneshwari Yadav ने जीता Silver, वेटलिफ्टिंग में भारत का शानदार प्रदर्शन और पदकों की बढ़ी संख्या

कॉजपा ने न्यायालय के आदेश में सरकारी आश्वासनों की अनदेखी का दावा किया, फिर से आंदोलन की चेतावनी दी