IPL 2022 CSK vs RCB: आरसीबी के खिलाफ खोया आत्मविश्वास हासिल करने उतरेगा सीएसके

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 11, 2022

नवी मुंबई। लगातार चार हार से आहत चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को अपना खोया आत्मविश्वास हासिल करने के लिये इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मंगलवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ होने वाले मैच में खेल के हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भी स्वीकार किया है कि लगातार चार हार से मौजूदा चैंपियन टीम का आत्मविश्वास डगमगा गया है। चार बार की चैंपियन चेन्नई ने रविंद्र जडेजा की अगुवाई में अभी तक उस तरह की क्रिकेट नहीं खेली है जिसके लिये उसे जाना जाता है। जडेजा अभी तक आगे बढ़कर नेतृत्व करने में नाकाम रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: तिहाड़ जेल में जैम और जेली बनाना सीख रहीं अभिनेत्री, 200 करोड़ की धोखाधड़ी करने की काट रहीं है सजा

कप्तान फाफ डुप्लेसी किसी भी आक्रमण की धज्जियां उड़ाने में सक्षम हैं। आरसीबी के शीर्ष क्रम के तीनों बल्लेबाज अभी अच्छी फॉर्म में हैं। दिनेश कार्तिक आरसीबी के लिये ‘फिनिशर’ की भूमिका बखूबी निभा रहे है तथा इंजीनियर से क्रिकेटर बने शाहबाज अहमद ने भी अब तक अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। चेन्नई के गेंदबाजों में ब्रावो को छोड़कर कोई भी अन्य प्रभावित नहीं कर पाया है। मुकेश चौधरी अब तक उसके लिये कमजोर कड़ी साबित हुए हैं।

टीम इस प्रकार हैं : चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी, रविंद्र जडेजा (कप्तान), मोइन अली, रुतुराज गायकवाड़, ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर, अंबाती रायडू, रॉबिन उथप्पा, मिशेल सेंटनर, क्रिस जॉर्डन, एडम मिल्ने, डेवोन कॉनवे, शिवम दुबे , ड्वेन प्रिटोरियस, महेश तीक्ष्णा, राजवर्धन हैंगरगेकर, तुषार देशपांडे, केएम आसिफ, सी हरि निशांत, एन जगदीसन, सुब्रंशु सेनापति, के भगत वर्मा, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह, मुकेश चौधरी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, फाफ डुप्लेसी, हर्षल पटेल, वानिंदु हसरंगा, दिनेश कार्तिक, जोश हेजलवुड, शाहबाज अहमद, अनुज रावत, आकाश दीप, महिपाल लोमरोर, फिन एलन, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन बेहरेनडॉर्फ, सुयश प्रभुदेसाई, चामा मिलिंद, अनीश्वर गौतम, कर्ण शर्मा, डेविड विली, रजत पाटीदार, सिद्धार्थ कौल। मैच शाम सात बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

प्रमुख खबरें

AIIMS में नर्सिंग का सपना? Entrance Exam का Admit Card जारी, जानें Exam Day के जरूरी नियम

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा, भारत को हिला देगा नए PM का नाम

39 के हुए Lionel Messi: मैदान पर जादू अब भी बरकरार, अद्भुत रहा सफर, बन रहे नए रिकॉर्ड्स

BRICS NSA Meeting में Ajit Doval ने ऐसा क्या कह दिया जो दुनिया रह गयी हैरान, China की अकड़ भी हो गयी ढीली