युजवेंद्र चहल के हाथ लगा एमएस धोनी का बैट तो मैक्सवेल ने खींची टांग, देखें Video

By Kusum | Apr 29, 2025

पंजाब किंग्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल की खुशी चार गुनी हो गई जब उन्हें एमएस धोनी का बैट मिला। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी ने पंजाब के खिलाफ मैच से पहले चहल को अपना बल्ला गिफ्ट के रूप में दिया। हालांकि, चहल जब बैट लेकर ड्रेसिंग रूम में गए तो ग्लेन मैक्सवेल ने उनकी टांग खींची। युजी एक सवाल का जवाब नहीं दे पाए। पीबीकेएस ने चहल का दिलचस्प वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सीएसके वर्सेस पीबीकेएस आईपीएल 2025 का 49वां मुकाबला बुधवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। 

चहल जब किट बैग में बल्ले को रखने गए, तब पीबीकेएस के युवा सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य उनके पास आए। उन्होंने भी चहल के मजे लेने की कोशिश की। प्रियांश ने कहा कि, कोई ना कोई हरियाणा का लड़का पक्का ये बैट ले लेगा। युजी ने इस पर कहा कि, कोई चांस ही नहीं है। चहल का वीडियो शेयर करते हुए पंजाब ने हंसने वाली इमोजी के साथ कैप्शन लिखा कि, युजी भाई, एक और बैट खाते में, चहल ने 2016 में धोनी की कप्तानी में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। 

पंजाब अंक तालिका में पांचवें पायदान पर है। पीबीकेएस के 9 मैचों में पांच जीत और तीन हार के बाद 11 अंक हैं। पंजाब का केकेआर के खिलाफ पिछले मैचा बारिश के कारण धुल गया था। वहीं, पांच बार की चैंपियन सीएसके की हालात खस्ता है। उसने 9 मैचों में से सिर्फ दो जीते हैं और दसवें स्थान पर है।

View this post on Instagram

A post shared by Punjab Kings (@punjabkingsipl)

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत