स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा, रवैये में बदलाव से CSK का भाग्य बदला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2021

नयी दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि रवैये में बदलाव के कारण पिछले साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लचर प्रदर्शन करे वाली उनकी टीम का भाग्य बदला। सीएसके की टीम इस साल बेहतरीन फार्म में है और उसने अब तक छह मैचों में से पांच में जीत दर्ज की है। वह अंकतालिका में शीर्ष पर है। उसने कल रात सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर अपनी लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। फ्लेमिंग ने कहा, ‘‘यूएई (पिछला आईपीएल) हमारे लिये काफी कड़ा रहा। हमने काफी मैच गंवाये। कई चीजें हमारे खिलाफ गयी और तब हम कुछ खास नहीं कर पाये।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम जो कर रहे थे उसके प्रति हमने अपने रवैये में कुछ बदलाव किये और इसके बाद हम सुनिश्चित थे कि इस वर्ष आईपीएल में हम किस शैली की क्रिकेट खेलेंगे। ’’ फ्लेमिंग ने कहा, ‘‘हमें तेजतर्रार खेल खेलने की जरूरत है। यदि हम चेन्नई में नहीं खेल रहे हैं तो हमें अपने खेल में परिस्थिति के अनुरूप ढालने की आवश्यकता है और हम ऐसा प्रयास कर रहे हैं।’’

प्रमुख खबरें

अमेरिका और ईरान के बीच फिर भड़का टकराव: अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने दागीं मिसाइलें और ड्रोन

बदला लेने की सोचना भी मत...पहले ईरान पर मिसाइल बरसाया, फिर इस अंदाज में ट्रंप ने धमकाया

Breaking News: “सबसे बड़ा हमला अभी बाकी है”, Trump की चेतावनी

गुरुग्राम में एप्पल कस्टमर केयर बनकर अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले 11 गिरफ्तार