'CT Ravi होंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री', भाजपा नेता के बयान पर डीके शिवकुमार ने ऐसे किया पलटवार

By अंकित सिंह | Apr 25, 2023

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां लगातार जारी है। कर्नाटक में हर रोज नए-नए दावे और वादे किए जा रहे हैं। कर्नाटक में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। दोनों ओर से पूरी ताकत झोंकी जा रही है। कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर भी अलग-अलग दावेदारी की जा रही है। कांग्रेस की ओर से जहां सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार का नाम चल रहा है तो वहीं भाजपा भी बसवराज बोम्मई के अलावा सिटी रवि का नाम सामने आ गया है। इसको लेकर भी अब राजनीति शुरू हो गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: Karnataka सरकार के इस फैसले को लगा बड़ा झटका, 4% आरक्षण खत्म करने का फैसला 9 मई तक लागू नहीं होगा

इससे पहले पूर्व मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने कहा है कि 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए शिवमोग्गा शहर में लगभग 60,000 मुस्लिम लोगों का वोट मांगने की कोई आवश्यकता नहीं है। 24 अप्रैल को शिवमोग्गा के विनोबा नगर में पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के आवास के पास वीरशैव – लिंगायत समुदाय की एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आइए हम सभी जातियों के लोगों के साथ बातचीत करें और भाजपा शासन के दौरान उन्हें मिले लाभों के बारे में पूछताछ करें। हर समुदाय को फायदा हुआ है। शहर में लगभग 60,000 मुसलमान हैं। हमें उनका वोट नहीं चाहिए। बेशक, ऐसे मुसलमान हैं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर व्यक्तिगत रूप से हमारी मदद मिली और जो हमें वोट देंगे। राष्ट्रवादी मुसलमान निश्चित रूप से भाजपा को वोट देंगे।

प्रमुख खबरें

Pune का खूनी लव ट्रायंगल! इन 5 Bollywood फिल्मों में भी पत्नी ने दिया पति को धोखा और मौत, OTT पर देखें ये फिल्में

Maharashtra TET Scam: आरोपियों को Court ने Police Custody में भेजा, Mastermind पर कसा शिकंजा

Ram Mandir Donation Scam: जिसने खाई Ram की पाई, Akhilesh Yadav ने नए नारे से BJP को घेरा

Cristiano Ronaldo की Portugal को ड्रॉ ने दिया झटका, अब Knockout में Croatia से होगी कड़ी टक्कर