क्यूबा: विमान दुर्घटना में 110 लोगों की मौत, तीन की स्थिति नाजुक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2018

हवाना। हवाना में कल दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में सवार कुल 113 यात्रियों में से 110 की मौत हो गई और तीन की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। परिवहन मंत्री एदेल इजक्विरडो रोड्रिग्ज द्वारा उपलब्ध कराए गए पहले आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक हादसे में पांच बच्चों समेत 110 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने यह भी बताया है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान के फ्लाइट रिकॉर्डर का पता लगा लिया गया है। हवाना के कलीक्सटो गार्सिया अस्पताल में इस दुर्घटना में बचे तीन लोगों का इलाज चल रहा है। 

 

इस अस्पताल के निदेशक कार्लोस अल्बर्तो मार्टिनेज ने बताया कि डॉक्टर हमेशा अपने मरीजों के ठीक होने को लेकर आशान्वित रहते हैं लेकिन तीन क्यूबाई महिलाओं की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। बोइंग 737 का परिचालन क्यूबा डे एविशियोन करती थी। यह विमान जोस मार्टी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरने के बाद पास के मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

प्रमुख खबरें

सियाचिन के पास चीन की हरकतों पर बरसा भारत, अपने हितों की रक्षा के लिए आवश्यक उपाय करने का अधिकार

संविधान और हमारी-आपकी जान के पीछे पड़े हैं भाजपा के लोग : Akhilesh Yadav

CUET 2024 Datesheet: सिर्फ 7 दिनों में पूरा होगा सीयूईटी एग्जाम 2024, यहां देखें परीक्षा का पूरा शेड्यूल

Vande Bharat Train के बाद सामने आई Vande Bharat Metro, जानें क्या है इसकी खासियत