Festive Season में आंखों की थकावट मिटाने के लिए बेस्ट है Cucumber and Tea Bags Therapy

By अनन्या मिश्रा | Sep 05, 2026

महिलाएं त्योहारों के सीजन में हमेशा व्यस्त रहती हैं। घर की सफाई हो, खरीददारी हो या फिर फेस्टिवल में तरह-तरह के पकवान बनाने हों। इन कामों को पूरा करते-करते सुबह से शाम हो जाती है। वहीं देर रात तक चलने वाले काम और भागदौड़ के कारण महिलाओं की स्किन और सेहत पर इसका असर दिखने लगता है।

आंखों के लिए ठंडा खीरा

क्योंकि खीरे में 95% पानी होता है, जोकि आंखों के आसपास की त्वचा को हाइड्रेट करने में सहायता करता है। आप इसका यूज करके अपनी आंखों की थकान को दूर कर सकती हैं।

सबसे पहली खीरे की पतली सी स्लाइस को काट लें और इस स्लाइस को थोड़ी देर के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें।

अब इन ठंडी स्लाइस को 15 मिनट के लिए बंद आंखों पर रखें।

खीरे की ठंडक ब्लड वेसल्स को सिकोड़ती है, जिससे डार्क सर्कल्स काफी हद तक हल्के हो सकते हैं।

टी-बैग्स का यूज

आप आंखों की थकान और सूजन को कम करने के लिए टी-बैग्स का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

सबसे पहले यूज किए हुए टी बैग्स को गर्म पानी में डालें।

फिर इनको फ्रिज में 10 मिनट के लिए ठंडा होने के लिए रख दें।

अब 10 से 12 मिनट के लिए इन टी बैग्स को अपनी बंद आंखों पर रखें।

इस उपाय को करने से आंखों की जलन, रेडनेस और सूजन कम होती है।

इन बातों का रखें ध्यान

इन दोनों चीजों का यूज करने से पहले अपने फेस और आंखों को सादे पानी से अच्छे से धो लें।

फिर खीरे या टी बैग्स पर जमी बर्फ या ज्यादा ठंडक को पहले थोड़ा नॉर्मल होने दें। क्योंकि अधिक ठंडा यूज करने से आपकी स्किन को नुकसान हो सकता है।

आप रोजाना रात में सोने से पहले इसका यूज करें, जिससे कि आंखों को पूरी तरह से आराम मिल सके।

आंखों से जुड़ी थकान और परेशानी यह थेरेपी कम करती है। साथ ही इससे आपको रिलैक्स महसूस होता है।

प्रमुख खबरें

Gurugram में पड़ोसी के घर से 25 लाख के गहने चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार

Bangladesh Politics: 246 किलोमीटर लंबी Motor Rally से विपक्ष ने बढ़ाई हलचल, 6-Point Demands पर अड़ी पार्टियां

US Mid-Term Election 2026: Trump समर्थित USPS मेल वोटिंग नियमों पर Federal Judge की रोक, बताया असंवैधानिक

ताइवान सीमा पर China की बड़ी उकसावे वाली कार्रवाई, 20 PLA Aircraft और 6 PLAN जहाजों ने पार की Median Line