सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड पर केजरीवाल बोले, दोषियों को कठोरतम सजा दिलवाई जाएगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2022

नयी दिल्ली। पंजाबी गायक और नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या को स्तब्ध करने वाला बताते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि दोषी को ‘कठोरतम सजा’ दी जाएगी। पंजाब के मानसा जिले के एक गांव में अज्ञात हमलावरों ने मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी। गौरतलब है कि सरकार ने एक दिन पहले ही मूसेवाला की सुरक्षा वापस ली थी। मानसा के पुलिस उपाधीक्षक गोबिंदर सिंह ने बताया कि मूसेवाला (27) को कई गोलियां मारी गई हैं। उन्होंने बताया कि उनपर हमला जवाहर के गांव में हुआ, उस वक्त गायक अपनी गाड़ी में बैठे थे।

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath का तंज: Rajya Sabha Election से तय हुआ 2027 का गणित, 80-20 की लड़ाई

अच्छी फिल्म बनाओ, लोगों का मनोरंजन करो, चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

FADA रिपोर्ट: सितंबर में EV रिटेल बिक्री 74 फीसदी उछली, 3.33 लाख यूनिट का रिकॉर्ड

लंच के बाद जंतर-मंतर जा रहे विपक्षी सांसद, राहुल गांधी बोले- अब वहीं देंगे धरना, हर FIR मेरे लिए मेडल