अमेरिका में भी छाएगा भारत का तिरंगा, 15 अगस्त को आयोजित किए जाएंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 11, 2020

न्यूयार्क। भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमेरिका में कई सांस्कृतिक एवं संगीतमय कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित किए जाएंगे। जयपुर फुट यूएसए ने बताया कि 15 अगस्त को वह ‘वर्चुअल कवि सम्मेलन’ का आयोजन करेगा। संगठन की ओर से कहा गया कि विदेश राज्यमंत्री एवं संसदीय कार्य मंत्री वी. मुरलीधरन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विदेशी मामलों पर संसद की स्थायी समिति के अध्यक्ष पी.पी. चौधरी करेंगे। कार्यक्रम में लोकप्रिय कवि मदन मोहन समर तथा कुंवर जावेद अपनी प्रस्तुति देंगे।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल