कोरोना से जंग के लिए एक महीने का वेतन देगा ईडन गार्डन्स का क्यूरेटर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2020

कोलकाता। बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) ने कहा है कि ईडन गार्डन्स के क्यूरेटर सुजान मुखर्जी कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिये पश्चिम बंगाल राज्य आपात राहत कोष में एक महीने का वेतन देंगे। कैब पहले ही इस महामारी से लड़ने के लिये 25 लाख रुपये देने की घोषणा कर चुका है जबकि उसके अध्यक्ष अविषेक डालमिया ने पांच लाख रुपये दिये हैं।

कैब ने बयान में कहा, ‘‘मुखर्जी ने भी कैब से उनका एक माह का वेतन पश्चिम बंगाल आपात राहत कोष में जमा करने का आग्रह किया है। ’’ मुखर्जी विभिन्न क्रिकेट मैदानों के मैदानकर्मियों के लिये पहले ही चावल और दालों की व्यवस्था कर चुके हैं।

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra