उत्तराखंड: हल्द्वानी के दंगा प्रभावित बनभूलपुरा से कर्फ्यू पूरी तरह से हटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2024

देहरादून। 20 फरवरी उत्तराखंड के हल्द्वानी में दंगा प्रभावित बनभूलपुरा क्षेत्र से मंगलवार तड़के कर्फ्यू पूरी तरह से हटा लिया गया। बनभूलपुरा में एक अवैध मदरसे को गिराने के बाद हुई हिंसा के कारण पिछले 12 दिनों से कर्फ्यू लगा हुआ था। आधिकारिक आदेश के अनुसार, कर्फ्यू तड़के पांच बजे हटा लिया गया। क्षेत्र में कर्फ्यू के दौरान प्रशासन ने अलग-अलग अवधि के लिए छूट दी थी। 

बनभूलपुरा में आठ फरवरी को मदरसे पर कार्रवाई के बाद हिंसा भड़क गई थी। स्थानीय लोगों ने उस दिन नगर निगम के कर्मियों और पुलिस पर पत्थर तथा पेट्रोल बम फेंके जिससे कई कर्मियों को पुलिस थाने में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। भीड़ ने इसके बाद पुलिस थाने में आग लगा दी। पुलिस के अनुसार, हिंसा में छह दंगाई मारे गए और पुलिस कर्मियों तथा मीडियाकर्मियों सहित 100 से अधिक लोग घायल हो गए। हिंसा के मामले में अबतक 68 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, उनकी संपत्तियां भी कुर्क की गई हैं।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत