जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में नौवें दिन कर्फ्यू जारी, मस्जिदों के बाहर अतिरिक्त बल तैनात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2022

भद्रवाह/जम्मू। जम्मू-कश्मीर में डोडा जिले के भद्रवाह कस्बे में नौवें दिन भी कर्फ्यू लागू रहा और जिले की मस्जिदों के बाहर जुमे की नमाज से पहले एहतियातन अतिरिक्त बलों को तैनात किया गया। पैगंबर मोहम्मद के बारे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी और उनके समर्थन में स्थानीय दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं के सोशल मीडिया पोस्ट के विरोध के बीच, भद्रवाह में सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया था, जिसके चलते नौ जून को कस्बे में कर्फ्यू लगा दिया गया था।

इसे भी पढ़ें: CBI ने अशोक गहलोत के भाई, 14 अन्य के खिलाफ खाद घोटाले के सिलसिले में मामला दर्ज किया, छापेमारी की

स्थानीय पुलिस थाने में तीन प्राथमिकियां दर्ज किए जाने के बाद पिछले सप्ताह सांप्रदायिक तनाव फैलाने को लेकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और नौ अन्य को हिरासत में लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि भद्रवाह में कई स्थानों पर छापेमारी के बावजूद फरार एक आरोपी के घर के बाहर उसकी तलाश किए जाने संबंधी नोटिस चिपकाया गया है। ‘अंजुमन-ए-इस्लामिया’ ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए सांप्रदायिक नफरत फैलाने वालों की गिरफ्तारी की मांग की। धर्मिक समूह के एक पदाधिकारी ने कहा, ‘‘अभी तक केवल एक समुदाय के लोगों को गिरफ्तार किया गया है या हिरासत में लिया गया है, लेकिन अन्य समुदायों के उन लोगों को छोड़ दिया गया है, जिन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से लोगों को भड़काया है। उनमें से एक ने अग्रिम जमानत का अनुरोध किया है।’’ इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि जम्मू जिले में भी जुमे की नमाज के बाद सड़कों पर प्रदर्शन नहीं होने देने के निर्देश के साथ मस्जिदों के बाहर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पैगंबर की टिप्पणी के खिलाफ पिछले एक हफ्ते में गुर्जर नगर, तालाब खटिकन और बठिंडी सहित शहर के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन देखा गया।

प्रमुख खबरें

Friendship Tips: कॉलेज की दोस्ती में भी प्राइवेसी जरूरी, इन 5 बातों को रखें अपने तक

Asian Para Games: Pramod Bhagat और Bhavina Patel होंगे उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक

INDIA bloc के Jantar Mantar प्रदर्शन से पहले New Delhi में पुलिस और RAF तैनात

RBI रेपो दर बढ़ाने से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 429 अंक लुढ़का