नागपुर में कर्फ्यू जारी, हिंसक धार्मिक झड़पों को लेकर 51 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

By रितिका कमठान | Mar 19, 2025

नागपुर में 17 मार्च को हिंसा भड़की थी। हिंसक झड़प के बाद नागपुर के 10 पुलिस थाना क्षेत्रों में लगातार दूसरे दिन भी कर्फ्यू जारी है। गणेशपथ पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की कई धाराओं के साथ-साथ शस्त्र अधिनियम, महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम और सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम जैसे अन्य कानूनों के तहत एक प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।

पुलिस द्वारा बार-बार तितर-बितर होने की चेतावनी के बावजूद भीड़ ने हिंसक कार्रवाई जारी रखी, जिससे पुलिस कर्मियों और नागरिकों दोनों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया।" एफआईआर के अनुसार, "नागपुर में हिंसा के दौरान, आरोपियों में से एक ने अंधेरे का फायदा उठाया और ड्यूटी पर मौजूद आरसीपी दस्ते की एक महिला पुलिस अधिकारी की वर्दी और शरीर को छूकर उसके कपड़े उतार दिए। आरोपियों ने कुछ महिला पुलिसकर्मियों के साथ अश्लील इशारे भी किए और बदसलूकी भी की। नागपुर के गणेशपेठ पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर में इसका खुलासा हुआ है।

प्रमुख खबरें

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट

Balochistan के मस्तुंग और चमन में 5 शव बरामद, Pakistan में Forced Disappearances पर गहराया संकट

Saudi-Turkey-Pakistan के मक्का समझौते पर Iran का बड़ा बयान, क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए रखे अपने प्रस्ताव