कोविड-19: गुजरात के 27 शहरों में रात्रि कर्फ्यू चार फरवरी तक बढ़ाया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2022

अहमदाबाद\ कोरोना वायरस महामारी पर लगाम लगाने के मद्देनजर गुजरात के 27 शहरों में रात्रि कर्फ्यू चार फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मामलों में अचानक वृद्धि के बाद राज्य सरकार ने 21 जनवरी को आठ प्रमुख शहरों के अलावा 19 शहरों में रात्रि कर्फ्यू की घोषणा की थी।

एक अधिकारी ने कहा कि रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच लागू कर्फ्यू की अवधि 29 जनवरी को समाप्त होने वाली थी, इसलिए इसे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। विज्ञप्ति में कहा गया है कि दुकानें, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, बाजार, सैलून, स्पा और ब्यूटी पार्लर आदि को रात 10 बजे तक संचालित करने की अनुमति है, वहीं होटल और रेस्तरां से भोजन की 24 घंटे होम डिलीवरी की अनुमति है।

प्रमुख खबरें

Iran-US Economic War | तेल की एक भी बूंद एक्सपोर्ट नहीं होने देंगे, ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर दी इकोनॉमिक वॉर की बड़ी चेतावनी

Revanth Reddy ब्रिटेन दौरा बीच में खत्म कर Hyderabad लौटे, लंबित मसलों पर रहेगा ध्यान

Sultanpur Police encounter में तीन बदमाश अरेस्ट, चोरी के जेवरात और तमंचा बरामद

महाराष्ट्र में लापरवाही का कहर! अमरावती NICU में लगी भयानक आग! हादसे में 3 नवजातों की दर्दनाक मौत