गांधी के हिंदुस्तान को मौजूदा गोडसे कर रहे खत्म, देश को बचा लो: ओवैसी

By अभिनय आकाश | Oct 03, 2019

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने गांधी जयंती के अवसर पर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। ओवैसी ने इशारों-इशारों में बिना किसी का नाम लिए कहा कि मौजूदा गोडसे गांधी के हिंदुस्तान को खत्म कर रहे हैं। ओवैसी ने कहा कि गोडसे ने तो गांधी को गोली मारी थी, लेकिन मौजूदा गोडसे हिंदुस्तान को खत्म करना चाहते हैं। 

इसे भी पढ़ें: असदुद्दीन ओवैसी ने कश्मीर पर अमित शाह के बयान की तीखी आलोचना की

बता दें कि ओवैसी की इसी रैली में टिकट को लेकर हंगामा देखने को मिला। एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी बुधवार को औरंगाबाद में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। तभी पार्टी समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इनके हाथों में जावेद कुरैशी के पोस्टर थे। दरअसल जावेद कुरैशी को टिकट न दिए जाने के कारण पार्टी कार्यकर्ता नाराज थे। कुरैशी औरंगाबाद मध्य से चुनाव लड़ना चाहते थे मगर पार्टी ने उन्हें इस विधानसभा सीट से टिकट नहीं दिया। जब वह लोगों को संबोधित कर रहे थे तब पार्टी समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। 

प्रमुख खबरें

Fiji Sugar Corporation को भारत से मिले 12 Agricultural Drones, खेती में बढ़ेगी तकनीक

Iran ने US के सामने रखा 7-Day Plan, Strait of Hormuz खोलने और शांति वार्ता की रखी शर्त

एशियाई खेल: निशानेबाजी में भारत को मिला पहला Gold, गुलवीर सिंह ने 10000 मीटर में जीता रजत

Asian Games: Kamaljeet और Suruchi की जोड़ी ने शूटिंग में जीता Gold, कोरिया को दी मात