फिलहाल माइंडट्री को स्वतंत्र कंपनी के तौर पर चलाया जाएगा- एलएंडटी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2019

मुंबई। इंजीनियरिंग क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) का कहना है कि वह अधिग्रहण के बाद फिलहाल माइंडट्री का विलय अपनी सूचना प्रौद्योगिकी इकाई में नहीं करेगी, बल्कि उसे एक स्वतंत्र कंपनी के तौर पर चलाया जाएगा। सोमवार को एलएंडटी ने माइंडट्री की लगभग 67 प्रतिशत हिस्सेदारी 10,733 करोड़ रुपये में अधिगृहीत करने की घोषणा की थी। इसे देश के आईटी क्षेत्र का पहला जबरन अधिग्रहण माना जा रहा है। एलएंडटी ने कैफे कॉफी डे के मालिक वी.जी. सिद्धार्थ की माइंडट्री में 20.32 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक समझौता किया है। यह सौदा 3,269 करोड़ रुपये नकद में होगा।

इसके अलावा उसने ब्रोकरों को माइंडट्री की 15 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी खुले बाजार से खरीदने के लिए कहा है। इसके लिए कंपनी लगभग 2,500 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी। इन सौदों के साथ-साथ एलएंडटी ने माइंडट्री में 31 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए 5,030 करोड़ रुपये की खुली पेशकश की है। इसके लिए कंपनी प्रति शेयर 980 रुपये का भुगतान करेगी। इस प्रकार कंपनी ने माइंडट्री की लगभग 67 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण की पेशकश की है। एलएंडटी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस. एन. सुब्रहमणयन ने मंगलवार को कहा, ‘‘हमने अभी माइंडट्री का हमारे एलएंडटी इंफोटेक के साथ विलय करने के बारे में सोचा नहीं है। फिलहाल इसे एक स्वतंत्र कंपनी के तौर पर ही चलाया जाएगा।’’

इसे भी पढ़ें: सेंसेक्स ने मारी 481 अंक की लंबी छलांग, निफ्टी 11,300 अंक के पार

सिद्धार्थ के साथ अपनी बैठक के बारे में सुब्रहमणयन ने कहा कि उन्होंने उनसे तीन माह पहले इस हिस्सेदारी को खरीदने के लिए संपर्क किया था। सुब्रहमणयन ने कहा कि माइंडट्री के वरिष्ठ प्रबंधन का व्यवहार दोस्ताना रहा और वे वह लोग हैं जिनके अंदर इस सौदे पर आगे बढ़ने के लिए हमने काफी सकारात्मकता देखी।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा