भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI के इस फैसले से ग्राहकों को हो गया नुकसान, ब्याज दर में कर दिया बड़ा फेरबदल

By रितिका कमठान | Jun 16, 2025

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बड़ा बदलाव किया है। एसबीआई ने अपने स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट प्लान "अमृत वृष्टि" की ब्याज दर बदली है। बैंक ने ब्याज दर पर कैंची चलाई है। वहीं अन्य एफडी योजनाओं की ब्याज दर में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। एसबीआई की नई दरें 15 जून 2025 से लागू होगी। 

इससे पहले आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और केनरा बैंक भी एफडी की ब्याज दर कम कर चुके है। भारतीय रिजर्व बैंक ने जब से रेपो दर में कटौती की है उसके बाद से ही बैंक भी ब्याज दरों में बदलाव करने लगे है। बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो दर में 50 बेसिस प्वाइंट्स की कटौती की थी।

 

एसबीआई ने किया बदलाव

इस स्कीम के जरिए 444 दिन की एफडी मिलती है। इस एफडी पर ग्राहकों को 6.60 फीसदी का सालाना ब्याज दर मिलेगा। इससे पहले ये दर 6.85 फीसदी हुआ करता था। अब एसबीआई ने अमृत वृष्टि डिपॉजिट स्कीम पर 25 बेसिस प्वाइंट (0.25%) ब्याज दर को कम करने का फैसला किया है। सीनियर सिटिजन को ब्याज दर पर अधिक लाभ मिलेगा। 

 

जुर्माने का भी है प्रावधान

बता दें कि ये एफडी स्कीम कुल 444 दिनों के लिए है। अगर इस स्कीम को समय से पहले तोड़ा जाता है तो उस पर जुर्माना लगाए जाने का भी प्रावधान है। पांच लाख रुपये की एफडी को समय से पहले तोड़ने पर 0.50 फीसदी का जुर्माना लगता है।

प्रमुख खबरें

जमीन बेचकर बेटे को बनाया Cricketer, Bihar के Vaibhav Suryavanshi की Team India तक की संघर्ष गाथा

World Cup 2026 पर विवादों का साया, अब Lionel Messi की Private जानकारी लीक होने से मचा हड़कंप

Mohammed Siraj को क्यों दिया गया आराम, आंकड़ों ने बताई भारतीय टीम की बड़ी रणनीति

USA ने तोड़ा FIFA World Cup का सपना, घर लौटे Omar Artan का हुआ हीरो जैसा ग्रैंड वेलकम