नकली आभूषणों के निर्यात में मदद करने के आरोप में सीमा शुल्क अधिकारियों पर मामला दर्ज: सीबीआई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2025

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सीमा शुल्क विभाग के चार अधिकारियों के खिलाफ चेन्नई हवाई अड्डे से 487 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के नकली आभूषण निर्यात करने में मदद करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। इसके बदले में उन्हें 6.99 करोड़ रुपये की रिश्वत मिली थी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सीबीआई की प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि जांच से पता चला कि संदिग्ध निर्यातकों ने ‘‘एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स’’ में तैनात सीमा शुल्क अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके नामित एजेंसियों के माध्यम से आयातित सोने के बदले नकली आभूषणों का धोखाधड़ी से निर्यात किया।

इसमें कहा गया है कि सीमा शुल्क अधिकारियों ने कथित तौर पर रिश्वत लेकर नकली आभूषणों को असली सोने के रूप में प्रमाणित कर दिया। सीबीआई ने आरोप लगाया है कि आयातित सोने पर सीमा शुल्क वापसी का लाभ लेने के लिए संदिग्ध जौहरियों ने नकली आभूषणों का निर्यात किया। इस घोटाले का भंडाफोड़ 2022 में हुआ, जब राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने ऐसी ही एक खेप को पकड़ा।

प्रमुख खबरें

11 और 12 दिसंबर को मणिपुर का दौरा करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जोरों पर स्वागत की तैयारियां

सर्दियों में कौन-से विटामिन की कमी से लगती है ज्यादा ठंड, जानें काम की बात

दिवाली को यूनेस्को ने विश्व धरोहर घोषित किया, कांग्रेस नेता ने बताया गर्व की बात

Sansad Diary: SIR पर Amit Shah ने विपक्ष को धोया, RS में क्या बोलीं जया बच्चन