देश की साइबर सिटी Gurugram में स्थानीय लोगों की पहली पसंद कांग्रेस, Mohit Grover के पक्ष में दिख रहा माहौल

By Prabhasakshi News Desk | Sep 29, 2024

अक्तूबर में हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रभासाक्षी की टीम राज्य में पहुंच चुकी है। जहां की गुरुग्राम विधानसभा सीट पर हमारे एडिटर नीरज कुमार दुबे ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार मोहित ग्रोवर के पक्ष में प्रचार कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं से बात की।

उनके अनुसार, शहर में जल भराव और जाम की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र में एकमात्र बने अस्पताल को सरकार ने गिरा दिया है। जिससे शहर की आम जनता बेहतर इलाज के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। इसके अलावा भी भाजपा की सरकार ने शिक्षा, खेल और मेट्रो जैसी मूलभूत मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी कोई खास ध्यान नहीं दिया है। इसीलिए कांग्रेस के उम्मीदवार मोहित ग्रोवर निश्चित रूप से एक बड़ी जीत दर्ज करने जा रहे हैं। 

कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ताओं ने बताया कि पिछले लोकसभा चुनाव में राजा कहे जाने वाले भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कृष्ण पाल गुर्जर के कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे राज बब्बर ने छक्के छुड़ा दिए थे। हालांकि, प्रचार के लिए समय कम होने के कारण पर इस कांटे के मुकाबले में वे हार गए थे। उनके मुताबिक, लोकसभा में उन्होंने भाजपा को हाफ किया है और इस चुनाव में साफ कर देंगे। पार्टी के एक अन्य उम्मीदवार ने बताया कि इस चुनाव में बीजेपी के खिलाफ लोगों में एक अंडर करंट है। जिसके चलते उम्मीद जताई जा सकती है कि भारतीय जनता पार्टी का राज्य में पूरी तरह से सूपड़ा भी साफ हो सकता है।

उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद शहर में व्याप्त जाम, भ्रष्टाचार, साफ-सफाई और गुंडागर्दी समेत तमाम प्रकार की सभी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने भी भरोसा जताया कि इस बार कांग्रेस की हरियाणा में सरकार बनने जा रही है और सरकार में निश्चित रूप से युवाओं की सभी समस्याओं पर ध्यान दिया जाएगा। प्रचार में मौजूद अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने बताया कि राज्य में कांग्रेस का ग्राफ लगातार पता जा रहा है। सभी मूलभूत सुविधाओं को लेकर लोग सरकार से दुखी हैं और कांग्रेस को लाने का मन बना चुके हैं और राज्य के अगले मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा होंगे।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे

Odisha Vigilance ने सहायक अधिशासी अभियंता Anupama Sahu को 63 लाख की संपत्ति मिलने पर पकड़ा