CWG 2022: साइकिलिंग में मयूरी लुटे महिलाओं की 500 मीटर टाइम ट्रायल फाइनल में 18वें स्थान पर रही

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2022

बर्मिंघम। भारत की मयूरी लुटे राष्ट्रमंडल खेलों की साइकिलिंग स्पर्धा में महिलाओं के 500 मीटर टाइम ट्रायल फाइनल में 18वें स्थान पर रही। लुटे ने 36 . 868 सेकंड का समय निकाला और वह 20 साइकिलिस्टों के फाइनल में 18वें स्थान पर रहीं। आस्ट्रेलिया की क्रिस्टीना क्लोनान ने 33 . 234 सेकंड के साथ स्वर्ण पदक जीता। भारत के विश्वजीत सिंह पुरूषों की 15 किलोमीटर स्क्रैच रेस फाइनल पूरी नहीं कर सके। इससे पहले भारत के शीर्ष साइकिलिस्ट रोनाल्डो लेइतोनजैम को पुरुष स्प्रिंट स्पर्धा के प्री क्वार्टर फाइनल में आस्ट्रेलिया के मैथ्यू ग्लेट्जर के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर