Cyclone Arnab: झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश, 29 अक्टूबर तक स्कूल बंद

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 28, 2026

झारखंड सरकार ने चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण हुई बारिश के मद्देनजर कई जिलों में 29 अक्टूबर तक स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है। यह चक्रवात बुधवार को आंध्र प्रदेश के तट से गुजरा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के अनुसार, तट से टकराने की प्रक्रिया रात एक बजकर 20 मिनट के आसपास शुरू हुई। आईएमडी ने बताया कि चक्रवात के प्रभाव से रांची, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम जैसे जिलों में मंगलवार रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘रांची जिले के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में 28 और 29 अक्टूबर को केजी से 12वीं कक्षा तक की शैक्षणिक गतिविधियां निलंबित रहेंगी।’’ रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा कि मंगलवार रात से राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश हो रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘चक्रवात का मुख्य प्रभाव झारखंड में बुधवार दोपहर से बृहस्पतिवार के बीच दिखाई देगा।’’

प्रमुख खबरें

UP MLC Election: 5 सीटों के परिणाम घोषित, BJP 4 और सपा एक पर विजयी

Tata Trusts विवाद पर Rahul Gandhi बोले, भारतीय व्यापार Modi और Shah के खिलौने नहीं

Cyclone Arnab: ओडिशा के दक्षिणी जिलों में भारी बारिश, 30 हजार से ज्यादा लोग सुरक्षित निकाले गए

Health Tips: क्या इस Blood Group वाले लोगों में अधिक होता है Type 2 Diabetes का खतरा, इन लक्षणों को न करें अनदेखा