Cyclone Arnab से Andhra Pradesh में कोई जनहानि नहीं, सीएम चंद्रबाबू नायडू ने दिए बहाली के निर्देश

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 28, 2026

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को कहा कि चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण राज्य में अब तक किसी की जान जाने की खबर नहीं है और प्रशासन के पहले से किए गए एहतियाती उपायों के कारण जनहानि रोकने में मदद मिली है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों समेत 32,000 कर्मचारियों के साथ टेलीकॉन्फ्रेंस के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे चक्रवात से संपत्ति को होने वाला नुकसान कम से कम रखने के लिए आवश्यक कदम उठाएं और प्रभावित इलाकों में सामान्य स्थिति जल्द से जल्द बहाल करें। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, नायडू ने कहा, ‘‘चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण अब तक किसी की जान जाने की खबर नहीं है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे खेतों में पानी भरने से रोकने, बागवानी फसलों की सुरक्षा करने और तालाबों एवं नहरों के तटबंध टूटने से रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को फसलों के नुकसान का प्रारंभिक आकलन करने और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) तथा राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के कर्मियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखने को कहा। इसके अलावा, उन्होंने अधिकारियों को चक्रवात प्रभावित इलाकों में लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए ‘मनमित्र’ प्रणाली का पूरा इस्तेमाल करने और शिकायतकर्ताओं को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए की गई कार्रवाई की जानकारी देने का निर्देश दिया।

इस बीच, काकीनाडा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) जी. बिंदु माधव ने कहा कि चक्रवात ‘अर्नब’ से जिला काफी प्रभावित हुआ है तथा इसके कारण कई पेड़ एवं बिजली के करीब 100 खंभे उखड़ गए।

प्रमुख खबरें

Iran ने नहीं की क्षतिग्रस्त परमाणु केंद्रों की मरम्मत, IAEA प्रमुख Rafael Grossi का दावा

Israel Exit Poll Results | इजरायल के एग्जिट पोल में त्रिशंकु जनादेश! बेंजामिन नेतन्याहू का भविष्य अधर में अटका, विपक्ष ने पकड़ी रफ्तार

Bhadohi में दलित अधिवक्ता को मिली जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

UAE ने Flydubai के भारतीय पायलट Captain Smit Machchhar को किया सम्मानित, कॉकपिट हमले के दौरान दिखाई थी अद्भुत बहादुरी