ओडिशा में दिखा चक्रवात 'असानी' का असर, गंजम के तट पर पलटी नाव, बाल-बाल बचा मछुआरों का समूह

By अनुराग गुप्ता | May 10, 2022

चक्रवात 'असानी' के चलते समुद्र में लंबी-लंबी लहरें उठ रही हैं। ऐसे में ओडिशा के गंजम जिले में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटने का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि गंजम जिले में समुद्र में मछुआरों की नाव पलट गई। इस हादसे में मछुआरों का एक समूह बाल-बाल बच गया। सभी मछुआरे तैरने में कामयाब रहे और कोई हताहत नहीं हुआ। इस हादसे का वीडियो सामने आया है। 

इसे भी पढ़ें: चक्रवाती तूफान ‘असानी’ के कारण ओडिशा में कुछ तटीय इलाके खाली कराए गए 

समाचार एजेंसी एएनआई ने हादसे का वीडियो साझा किया। जिसमें देखा जा सकता है समुद्र की लहरों की वजह से नाव पलट गई। हालांकि किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है। सभी मछुआरों को तैरना आता था और सभी ने तैर कर खुद की जान बचाई।

असानी तूफान का कहर

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती तूफान 'असानी' का असर ओडिशा, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में दिखाई दे रहा है। इसी बीच भुवनेश्वर क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एच. आर. विश्वास का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने तूफान के कमजोर पड़ने की बात कही है। उन्होंने कहा कि भीषण चक्रवाती तूफान कमजोर पड़ने लगा है। यह अगले 24 घंटों में एक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा और एक बार फिर जोर पकड़ सकता है।

प्रमुख खबरें

मेरा थोड़ा लंबा खिंच गया है... टी20 विश्व कप से पहले सूर्यकुमार यादव ने फैंस से किया बड़ा वादा

NABARD Recruitment 2025: लाखों रुपये की सैलरी वाली नौकरी! बिना परीक्षा के होगा चयन, जल्द करें आवेदन

Hijab controversy: मायावती ने तोड़ी चुप्पी, घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, नीतीश कुमार को दी यह सलाह

भूलकर भी रात को इन लक्षणों को नजरअंदाज ना करें, कहीं आप डायबिटीज के शिकार तो नहीं!