Cyclone Biparjoy | केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने गुजरात के भुज में तैयारी संबंधी कदमों की समीक्षा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2023

नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को भुज में गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश गणेशभाई के साथ मिलकर चक्रवात ‘बिपारजॉय’ के मद्देनजर केंद्र और राज्य प्रशासन द्वारा तैयारी के सिलसिले में उठाये गये कदमों की समीक्षा की। बहुत ही भयंकर चक्रवात ‘बिपारजॉय’ के 15 जून को गुजरात तट से टकराने की संभावना है। एक सरकारी बयान में कहा गया है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय गुजरात समेत पश्चिमी तट के सभी राज्यों के अपने क्षेत्रीय कार्यालयों के निरंतर संपर्क में है और उन्हें चक्रवात के सिलसिले में तैयारी हेतु जरूरी सहयोग देने का निर्देश दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: जयशंकर ने आपूर्ति शृंखला बाधा, कर्ज संकट सहित दुनिया के सामने आ रही चुनौतियों का उठाया मुद्दा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि सभी राज्यों में समेकित रोग निगरानी कार्यक्रम को राज्य एवं जिला निगरानी इकाइयों के मार्फत आपदा के बाद निगरानी/सर्वेक्षण का जिम्मा सौंपा गया है ताकि चक्रवात के बाद किसी भी संभावित महामारी का समय रहते पता लगा लिया जाए। उसने कहा कि राज्यों को किसी भी तरह के चिकित्सकीय उपकरणों की जरूरत की स्थिति के लिए एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड को उसकी आपूर्ति का जिम्मा सौंपा गया है। बयान के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय लगातार चक्रवात पर नजर रख रहा है और किसी भीआकस्मिक स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी कदम उठा रहा है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर