Cyclone Biparjoy Update | बिपारजॉय चक्रवात के पाकिस्तान में दस्तक देने का अनुमान नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2023

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा है कि अरब सागर में बने चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के देश में दस्तक देने का अनुमान नहीं है, लेकिन सिंध और बलूचिस्तान में तटीय क्षेत्रों में अधिकारियों को सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है। ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (पीएमडी) के विशेषज्ञों के हवाले से खबर दी है कि शुक्रवार रात तक ‘बिपरजॉय’कराची से लगभग 1,120 किमी दूर स्थित था।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के लिए राजनीति व्यवसाय है, राष्ट्रनीति से कोई लेना देना नहीं: स्मृति ईरानी

हालांकि, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) जोखिम नहीं ले रहा है और उसने बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान के मद्देनजर, सिंध और बलूचिस्तान में संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने की सलाह दी। एनडीएमए ने मछुआरों को 13 जून तक समुद्र में नहीं जाने की भी सलाह दी। पीएमडी ने मछुआरों को 12 जून से समुद्र में जाने से बचने की भी सलाह दी, क्योंकि अरब सागर में स्थिति तूफान और ऊंची लहरों के कारण मछली पकड़ने के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर