Cyclone Dana | तेज हवाएं, जानलेवा लहरें और बारिश का बवंडर लिए आ रहा है 'चक्रवात दाना', ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर तबाही की आशंका, NDRF तैनात

By रेनू तिवारी | Oct 24, 2024

चक्रवात दाना अपडेट: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, चक्रवात 'दाना' बंगाल की खाड़ी के पूर्वी-मध्य भाग में बना है और ओडिशा तट पर एक भयंकर चक्रवाती तूफान के रूप में दस्तक देने वाला है। अनुमान है कि चक्रवात 24 अक्टूबर की रात को 100-120 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएँ लेकर आएगा, जिससे इस क्षेत्र में व्यापक प्रभाव पड़ने की संभावना है। चक्रवात के साथ भारत के पूर्वी तट पर भारी बारिश होगी, खासकर बंगाल और ओडिशा में। आने वाले तूफान के जवाब में, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल सहित पाँच राज्यों में 56 टीमों को तैनात किया है।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra: MVA में सुलझ गया सीट बंटवारे का फॉर्मूला! कांग्रेस का 200 से ज्यादा सीटों पर जीत का दावा

 

चक्रवाती तूफान के कारण कई हिस्सों में हो सकती है भारती बारिश 

चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के प्रभाव से झारखंड के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार रात से भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोल्हान क्षेत्र (पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिला) में शुक्रवार के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है। अधिकारी ने बताया कि इस श्रेणी की चेतावनी 24 घंटों में 115 मिलीमीटर से 204 मिलीमीटर तक भारी वर्षा का संकेत देती है।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा, ‘‘भारी बारिश के अलावा, क्षेत्र में गरज के साथ बारिश हो सकती है और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।’’ भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि चक्रवाती तूफान शुक्रवार को तड़के तक ओडिशा के भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह के बीच 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पहुंच सकता है।

इसे भी पढ़ें: अदालत ने एफसीआई अधिकारी को अवैध संपत्ति अर्जित करने का दोषी करार दिया, 4.05 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया

एनडीआरएफ की टीम तैनात

बुलेटिन में कहा गया कि मौसम प्रणाली देर रात ढाई बजे पारादीप (ओडिशा) से 280 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में और सागर द्वीप (पश्चिम बंगाल) से 370 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में थी। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की छह टीम को जमशेदपुर और चाईबासा में तैनात किया गया है, जबकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए रांची में दो टीम को तैयार रखा गया है। आनंद ने बताया कि इसके प्रभाव से रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला और रामगढ़ सहित मध्य झारखंड के कई हिस्सों में शुक्रवार को भारी बारिश हो सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘चक्रवाती प्रणाली के प्रभाव से बृहस्पतिवार को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि कोल्हान संभाग में भारी बारिश का अनुमान है।

प्रमुख खबरें

CJI Surya Kant की Bench का सख्त रुख, Public Safety की PIL पर कहा- हम सरकार नहीं, देश नहीं चला सकते

Middle East संकट और US Dollar की मजबूती का असर, Gold Rate में लगातार गिरावट जारी

Donald Trump की चेतावनी बेअसर! World Cup खेलने पर अड़ी ईरान की टीम, दिया कड़ा संदेश

IPL 2026 से पहले KKR को तगड़ा झटका, स्टार गेंदबाज़ Harshit Rana पूरे टूर्नामेंट से हुए बाहर