Cyclone Gabrielle: न्यूजीलैंड में आपातकाल की घोषणा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 14, 2023

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड सरकार ने मंगलवार को देश के उत्तरी हिस्से में चक्रवात गेब्रियल से बाढ़ और विनाश के बाद राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की। स्थानीय मीडिया ने बताया कि देश के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड के पास रात में भूस्खलन में फंसने के बाद एक दमकलकर्मी लापता हो गया जबकि दूसरे को गंभीर रूप से घायल एक अन्य को बचा लिया गया। ऑकलैंड में दो हफ्ते पहले एक भीषण तूफान आया था, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। देश के आपातकालीन प्रंबधन मंत्री कीरन मैकअनल्टी ने बताया कि राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा सरकार को प्रभावित क्षेत्रों में मदद करने और अतिरिक्त संसाधन प्रदान करने में सक्षम बनाएगी।

इसे भी पढ़ें: China के ऊपर कोई अमेरिकी गुब्बारा नहीं : व्हाइट हाउस

देश में रातभर हुई भारी बारिश के कारण कई जगह लोगों को घर छोड़ना पड़ा और 60,000 से अधिक घरों में बाढ़ का पानी घुस गया, सड़के बंद हो गईं तथा बिजली की कटौती की गई। मैकअनल्टी ने राजधानी वेलिंगटन में संवाददाताओं से कहा, “यह न्यूजीलैंड के लोगों के जीवन के लिए एक वास्तविक खतरे के साथ एक प्राकृतिक आपदा है।” आपातकाल की घोषणा उन छह क्षेत्रों पर भी लागू होगी जो पहले से ही एक स्थानीय आपातकाल की स्थिति घोषित कर चुके हैं, यहे क्षेत्र हैं नॉर्थलैंड, ऑकलैंड, ताइराविटी, बे ऑफ प्लेंटी, वाइकाटो और हॉक्स बे।

प्रमुख खबरें

US H-1B वीज़ा में बड़ा फेरबदल: अब लॉटरी नहीं, स्किल और सैलरी तय करेगी किस्मत

बांग्लादेश में हिंसा भड़की, भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ा अविश्वास, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

Carabao Cup: पेनल्टी में केपा का जादू, आर्सेनल फाइनल की दौड़ में, चेल्सी के खिलाफ अगला मैच

Bharat Coking Coal का IPO जल्द, कोल इंडिया 10% हिस्सेदारी बेचेगी, 1300 करोड़ की होगी डील