चक्रवात मोंथा से तबाही: राहुल ने केंद्र से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2025

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आंध्र प्रदेश में चक्रवात मोंथा से हुई तबाही पर शनिवार को चिंता व्यक्त की और राज्य एवं केंद्र से तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया। गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आंध्र प्रदेश में चक्रवात मोंथा से हुई तबाही ने कई जिलों में भारी कठिनाई पैदा की है। मेरी संवेदनायें उन सभी के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजन, घर और आजीविका खो दी है।’’

गांधी ने पोस्ट में कहा, ‘‘हम राज्य और केंद्र दोनों सरकारों से तुरंत कार्रवाई करने का आग्रह करते हैं - तबाही का पैमाना तत्काल और सहानुभूतिपूर्ण कार्रवाई की मांग करता है।’’

चक्रवात मोंथा से 1.38 लाख हेक्टेयर से अधिक कृषि उपज प्रभावित हुई है और 829 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जिससे 1.74 लाख किसान प्रभावित हुए हैं। आंध्र प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को केंद्र को एक रिपोर्ट सौंपी, जिसमें प्रारंभिक आकलन के अनुसार चक्रवात मोंथा से 5,244 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान जताया गया है।

प्रमुख खबरें

Steel industry को Nirmala Sitharaman की सलाह, कार्बन घटाने और विशेष इस्पात पर बढ़ाएं ध्यान

IGX लाएगा IPO, बाजार नियामक SEBI ने दी सार्वजनिक निर्गम को मंजूरी

Muzaffarpur के Mega Leather Park पहुंचीं Shreyasi Singh, परखीं बुनियादी सुविधाएं

गृह मंत्री Salahuddin Ahmed नहीं आएंगे भारत, Manzur Morshed करेंगे BIMSTEC में ढाका की अगुवाई