निसर्ग तूफान से टेंशन में बॉलीवुड सितारे, मुंबईवासियों को सावधान रहने की अपील की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2020

मुम्बई। महाराष्ट्र के तटीय हिस्से में बुधवार को चक्रवात ‘निसर्ग’ की दस्तक को देखते हुए बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने लोगों से घरों में ही रहने और ना घबराने की अपील की। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को बताया कि ‘निसर्ग’ चक्रवात महाराष्ट्र के तट पर अलीबाग के निकट पहुंच गया है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने लोगों के लिए कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसमें एक आपात किट तैयार रखना, खिड़कियों से दूर रहना आदि शामिल हैं। अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी करते हुए बीएमसी के दिशा-निर्देशों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, ‘‘ चक्रवात ‘निसर्ग’एहतियात। मुम्बई की बहुचर्चित बारिश आ गई है लेकिन इस बार बिन बुलाय मेहमान के साथ। ’’ अभिनेता ने कहा, ‘‘ अगर यह हमें प्रभावित करें तो बीएमसी द्वारा बताए गए एहतियाती कदमों की मदद से हम इससे भी पार पा लेंगे। सभी की सलामती के लिए प्रार्थना। चक्रवात के संबंध में किसी भी प्रश्न और चिंता के लिए 1916 नंबर पर फोन करें और चार (नंबर) दबाएं।’’

प्रमुख खबरें

Microsoft निलंबन पर भड़कीं Pramila Jayapal, बोलीं कानूनी प्रवासन व्यवस्था को बर्बाद कर रहा ट्रंप प्रशासन

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला