चक्रवात के मद्देनजर अजित पवार की अपील, तटीय इलाकों के निवासी घरों में ही रहें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2020

मुम्बई। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार चक्रवात ‘निसर्ग’ के बुधवार दोपहर राज्य में पहुंचने के मद्देनजर तटीय इलाकों के लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। पवार ने कहा कि चक्रवात का प्रभाव कम होने तक लोग घरों से ना निकलें। पवार के हवाले से जारी बयान में कहा गया कि चक्रवात ‘निसर्ग’के महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अलीबाग पहुचंने के मद्देनजर मुम्बई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ और सिंधुदुर्ग जिले के लोग सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। पवार राज्य के वित्त मंत्री भी हैं। उन्होंने कहा कि चक्रवात से किसी की जान ना जाए यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है। उन्होंने जीवन रक्षक बल, दमकल विभाग और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को तटीय इलाकों के विभिन्न हिस्सों में तैनात किया गया है। 

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल