अनुमानित मार्ग पर ही आगे बढ़ रहा है चक्रवात निसर्ग,जल्द ही अलीबाग पहुंचने की संभावना: एसएन प्रधान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2020

नयी दिल्ली। एनडीआरएफ प्रमुख एस एन प्रधान ने कहा है कि ‘निसर्ग’ चक्रवात मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार ही मार्ग पर आगे बढ़ रहा है और उसके बुधवार अपराह्न दो से अपराह्न साढ़े चार बजे के बीच महाराष्ट्र के अलीबाग के पास पहुंचने की संभावना है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के महानिदेशक ने कहा कि बल की 43 टीमों को गुजरात और महाराष्ट्र में तैनात किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘चक्रवात के रायगढ़ जिले में अलीबाग के थोड़ा दक्षिण में किसी स्थान पर अपराह्न दो बजे से अपराह्न साढ़े चार बजे तक पहुंचने की संभावना है।’’ 

इसे भी पढ़ें: 138 साल से मुंबई में नहीं आया ऐसा चक्रवात, 2005 में आई थी भीषण बाढ़ ! 

प्रधान ने बताया कि केंद्र और राज्य एजेंसियों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और अत्यंत निकट समन्वय स्थापित किया गया है। उन्होंने चक्रवात से सफलतापूर्वक निपटने की उम्मीद जताई। चक्रवात ‘निसर्ग’ से पहले चक्रवात ‘अम्फान’ ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटवर्ती इलाकों में भारी तबाही मचाई थी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल