पुडुचेरी के तट के पास से गुजरा 'निवार', कमजोर होकर भीषण चक्रवात में हुआ तब्दील

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 26, 2020

चेन्नई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को बताया कि बेहद भीषण चक्रवाती तूफान ‘निवार’ पुडुचेरी के तट के पास से गुजरा और यह कमजोर होकर भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। इससे पहले आईएमडी ने कहा था कि पुडुचेरी के पास तट से गुजरते समय तूफान की गति 120-130 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी, जो बढ़कर 145 किलोमीटर प्रति घंटे भी हो सकती है। मौसम विज्ञान विभाग ने ट्वीट किया, ‘‘बेहद भीषण चक्रवाती तूफान ‘निवार’ 25 नवम्बर रात साढ़े 11 बजे से 26 नवम्बर तड़के ढाई बजे पुडुचेरी के पास एक तट से गुजरा।’’ 

इसे भी पढ़ें: चक्रवात निवार तमिलनाडु, पुडुचेरी के तटीय क्षेत्रों की ओर बढ़ा, J&K और हिमाचल में बर्फबारी 

एक अन्य ट्वीट में उसने कहा, ‘‘ बेहद भीषण चक्रवाती तूफान ‘निवार’ , कमजोर होकर भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है।’’ इस बीच , तमिलनाडु और पुडुचेरी के अधिकारियों ने तूफान से पैदा होने वाली स्थितियों से निपटने के लिए पहले ही कई एहतियाती कदम उठाए हैं। तूफान की वजह से कई क्षेत्रों में भारी बारिश भी हुई है। तटीय इलाकों से एक लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है और एहतियाती तौर पर बिजली भी काट दी गई है।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न पर आखिर खामोश क्यों हैं दुनिया के लोग?

हिंदुस्तान को पाकिस्तान बनने से रोको, 3-4 बच्चे पैदा करें हिंदू, Navneet Rana का बयान, Congress और AIMIM ने किया पलटवार

सिडनी हमले से विश्व में और बढ़ेंगी मुसलमानों की मुसीबतें

FTA पर कुछ नहीं सुनूंगा...भारत के लिए अपने ही विदेश मंत्री से भिड़ गए न्यूजीलैंड के PM