PM मोदी ने चक्रवात निवार को लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से की बात, मुआवजे का किया ऐलान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2020

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी से बातचीत की और इसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने राज्य में चक्रवात निवार एवं भारी बारिश से जान गंवाने वाले लोगों के आश्रितों के लिए मुआवजा की घोषणा की। चक्रवात एवं भारी बारिश के कारण जान गंवाने वाले लोगों के आश्रितों को दो दो लाख रुपये जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। पीएमओ ने कहा कि मृतकों के आश्रितों और घायलों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से उपलब्ध कराई जाएगी और राज्य में राहत एवं बचाव कार्य में सहायता के लिए केंद्रीय दलों को भेजा जा रहा है। 

प्रमुख खबरें

India-UK FTA से खुलेगा नए अवसरों का द्वार! PM Modi बोले - हमारे आर्थिक संबंध होंगे और गहरे

Jodha Rings Designs: ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ खूब जचेंगी ये Jodha Rings, इन Designs से खुद को बनाएं अट्रैक्टिव

Operation Sindoor के बाद Sir Creek में भारत की बड़ी तैयारी, लड़ाकू नौकाओं की तैनाती!

NEET Protest: Shashi Tharoor की Sonam Wangchuk से अपील, अनशन खत्म कर केंद्र से बात करें