नौसेना ने चक्रवाती तूफान ताउते में फंसे बजरे पर सवार 146 लोगों को बचाया, अन्य की तलाश जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2021

मुंबई। भारतीय नौसेना ने अरब सागर में आए चक्रवातीय तूफान ‘ताउते’ के कारण समु्द्र में अनियंत्रित होकर बहे एक बजरे पर सवार 146 लोगों को बचा लिया है और बाकियों की तलाश अभी जारी है। एक अधिकारी ने बताया कि नौसेना ने बचाव कार्य के लिए मंगलवार सुबह पी-81 को तैनात किया था। यह खोज एवं बचाव कार्यों के लिए नौसेना का एक बहुमिशन समुद्री गश्ती विमान है। इससे पहले, सोमवार को निर्माण कम्पनी ‘एफकान्स’ के बंबई हाई तेल क्षेत्र में अपतटीय उत्खनन के लिए तैनात दो बजरे लंगर से खिसक गए और वे समुद्र में अनियंत्रित होकर बहने लगे थे, जिसकी जानकारी मिलने के बाद नौसेना ने तीन फ्रंटलाइन युद्धपोत तैनात किए थे।

प्रमुख खबरें

Ramesh Chennithala ने निजी चैनल पर पुलिस Raid में ज्यादती के आरोपों को नकारा

Asian Games 2026 में Soft Tennis Team Event से बाहर हुआ India, अब Singles में चुनौती

Niphad में UBT नेता के विरोध पर भड़का प्रशासन, Chief Officer ने पुलिस कार्रवाई की मांग की

Hyderabad में KCR परिवार के खिलाफ Congress के बैनर, 388 एकड़ जमीन की 30 दिन में होगी जांच