डिपो में विस्फोट के मामले में चेक गणराज्य ने 18 रूसी राजनयिकों को किया निष्कासित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2021

प्राग (चेक गणराज्य)। चेक गणराज्य ने शनिवार को घोषणा की कि वह गोला-बारूद के एक डिपो में 2014 में हुए विस्फोट के जुड़े मामले में उन 18 रूसी राजनयिकों को निष्कासित कर रहा है जिनकी पहचान जासूस के तौर पर की गई है। चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री आंद्रेज बाबिस ने कहा कि चेक गणराज्य की खुफिया एवं सुरक्षा सेवाओं ने सबूत मुहैया कराए हैं, जो एक पूर्वी कस्बे में हुए उस बड़े विस्फोट में रूसी सेना के एजेंटों की संलिप्तता की ओर इशारा करते हैं, जिसमें ‘‘दो निर्दोष पिता’’ मारे गए थे।

इसे भी पढ़ें: कोविड के बढ़ते मामलों की वजह से इस हफ्ते बाजार में काफी उतार-चढ़ाव रहने की संभावना

बाबिस ने कहा, ‘‘चेक गणराज्य एक सम्प्रभु देश है और उसे इस प्रकार के अप्रत्याशित नतीजों का उचित जवाब देना ही चाहिए।’’ देश के गृह एवं विदेश मंत्री जान हामासेक ने कहा कि रूसी दूतावास के 18 कर्मियों की पहचान रूसी जासूसों के तौर पर स्पष्ट रूप से हुई हैं और उन्हें 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश दिया गया है। वर्बेटिका में 16 अक्टूबर, 2014 को एक डिपो में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई थी। डिपो में 50 टन गोला-बारूद रखा था।

प्रमुख खबरें

भारत सरकार ने Jio OneWeb और Starlink को दी Satellite Internet के लिए मंजूरी

Delhi Food Safety विभाग की छापेमारी, 100 किग्रा खराब खाद्य सामग्री नष्ट

Belgium King Philippe ने खारिज किया PM Bart De Wever का इस्तीफा

Elon Musk की Tesla कमजोर मांग के कारण 2027 में रोकेगी Cybertruck का प्रोडक्शन